Punjab Weather: आने वाले दिनों तक भारी बारिश

punjab media news :पंजाब में मानसून लगातार सक्रिय है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए पंजाब सहित कई इलाकों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। 1 अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं पंजाब में अगले 48 घंटे तक मौसम सामान्य रहेगा और कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली में हल्के बादल छाएं रहेंगे और बारिश की संभावना है।

जुलाई महीने में जहां सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश देखने को मिली वहीं अगस्त महीने में भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन भी पंजाब में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।  जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा के कारण राज्य में निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। विशेष रूप से पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रोपड़ जैसे ज़िले प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य प्रशासन को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में दर्दनाक हादसा!

देह व्यापार का धंधा करवाने वाला गिरफ्तार