पंजाब में बढ़ी ठंड

पंजाब में बढ़ी ठंड

Punjab media news :पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर साफ तौर पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। वहीं, पिछले कुछ दिन ए.सी. चलाने की नौबत आ गई थी और अब पंखे भी बंद हो चुके हैं। जालंधर सहित पंजाब के कई हिस्सों में 19 और 20 मार्च को मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च को जालंधर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, 20 मार्च को भी इसी तरह का मौसम बना रहने की चेतावनी दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो पेड़ों, बिजली के खंभों और अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं, जो जान-माल के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। इस मौसम अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल पकने की अवस्था में है और ओलावृष्टि या तेज बारिश से फसल को भारी नुकसान हो सकता है। खेतों में खड़ी फसल पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है। वहीं, शहर में रहने वाले लोगों के लिए भी यह मौसम परेशानी का कारण बन सकता है। तेज आंधी के चलते धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिससे दृश्यता कम हो जाएगी और सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बाहर निकलना जरूरी हो तो सतर्कता बरतें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात!

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात!

AAP नेता पर लगे बेअदबी की कोशिश के आरोप!

AAP नेता पर लगे बेअदबी की कोशिश के आरोप!