पंजाब पुलिस ने 89 तस्करों को किया गिरफ्तार

Punjab media news : राज्य से नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 221वें दिन पंजाब पुलिस ने बुधवार को राज्यभर में 381 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 89 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और 56 एफआईआर दर्ज कीं। इसके साथ ही, 221 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,324 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 5.6 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, 484 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 29.22 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चल रही जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन भी किया है।72 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 381 स्थानों पर छापेमारी की। इन टीमों ने पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान 420 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर स्थित काजी मंडी में पुलिस की रेड

ब्रेकिंग: पंजाब में आईपीएस/पीपीएस अधिकारियों का तबादला