पंजाब सरकार ने इस Bank को किया Blacklist

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

punjab media news : पंजाब सरकार का एक बैंक को लेकर बेहद ही सख्त फैसला आया है, जिसके तहत बैंक में लेनदेन नहीं कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार ने HDFC Bank के प्रति सख्त रूप अपनाया है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने HDFC Bank को डीएम्पैनल कर सभी संबंधी तोड़ दिए है। पंजाब सरकार को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि बैंक ने पिछले दिनों सभी विभागों को आवंटित की गई राशि समय पर नहीं लौटाई। जिससे पंजाब सरकार के वित्तीय लेन-देन पर काफी असर पड़ा। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वित्त विभाग ने सभी विभागों के सचिवों, निदेशकों, पंचायतों, विकास प्राधिकरणों और बोर्ड निगमों को पत्र लिखकर कहा कि HDFC Bank अपने समयबद्ध वित्तीय लेन-देन को पूरा करने के लिए भेजे जा रहे आदेशों की पालना में राज्य सरकार का सहयोग नहीं कर रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए बैंक के साथ किसी भी तरह का सरकारी कारोबार करना मुश्किल है। इस कारण HDFC Bank को डीएम्पैनल किया जा रहा है। इनके साथ कोई भी सरकारी लेन-देन नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज इन राशियों के आर्थिक मामलों में होगी तरक्की

जालंधर वासियों को CM मान ने दी बड़ी सौगात