Punjab media news : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने की तारीखें जारी कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार 10वीं कक्षा का रिजल्ट 11 मई को जबकि 12वीं कक्षा का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा।
बोर्ड की ओर से छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष संदेश जारी करते हुए कहा गया है कि रिजल्ट के दौरान यदि किसी विद्यार्थी को तनाव, चिंता या मानसिक दबाव महसूस हो तो उनके लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन पर अनुभवी साइकोलॉजिस्ट विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेंगे।
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 9549-161-161
बोर्ड ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम जीवन की अंतिम मंजिल नहीं होते, बल्कि आगे बढ़ने का एक नया पड़ाव होते हैं। छात्रों को खुद पर विश्वास रखने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और मेहनत जारी रखने की अपील की गई है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings