Jalandhar में पुलिस की रेड

Punjab media news : जालंधर के अमरीक नगर इलाके में डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस एक महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।सूत्रों के अनुसार, महिला के बेटे के खिलाफ मारपीट के एक मामले में केस दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पुलिस की पूछताछ में शामिल नहीं हो रहा था और बार-बार बुलाने के बावजूद थाने में पेश नहीं हुआ। इसी के चलते पुलिस टीम अमरीक नगर स्थित उसके घर पहुंची और महिला को पूछताछ के लिए डिवीजन नंबर-3 थाने लेकर गई।

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। थाना डिवीजन नंबर-3 के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के पीछे की पूरी वजह और मामले के अन्य पहलुओं को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अमेरिका के हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत

6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे