पंजाब में सर्दी से पहले मौसम विभाग की नई चेतावनी

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : सर्दी से पहले होने वाली बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में 3 अक्तूबर से पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज तीन जिलों में बारिश की संभावना है, जिसमें जिला पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर शामिल है। वहीं सूर्य व बादलों की आंख-मिचौली का क्रम भी देखने को मिलेगा व इसी बीच मध्यम से तेज हवाएं भी चलेगी।मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्तूबर को यैलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके चलते पंजाब के 2-3 जिलों (पटियाला एरिया) को छोड़कर बाकि हिस्से में बारिश होने की स्थिति बन रही है। जबकि 6 अक्तूबर को ऑरेंज अलर्ट रहेगा जोकि तेज बारिश की संभावना जता रहा है। महानगर जालंधर में यैलो व ऑरेंज अलर्ट का प्रभाव रहेगा।

DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल 3 अक्टूबर, 2025

डीजीपी ने ट्वीट कर किया खास ऐलान