हेरोइन सहित व्यक्ति काबू

Punjab media news : पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सदर गुरदासपुर की पुलिस ने 8 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ए.एस.आई. राम ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी के दौरान हरदोछन्नी अलेचक बाईपास के पास मनदीप सिंह उर्फ मिठ्ठू को शक के आधार पर काबू किया।इस दौरान व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पहने हुए पजामे की दाहिनी जेब से एक मोमी लिफाफा मिला, जिसमें से 8 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

शेयर मार्केट में पैसे लगाने वाले Alert!

पंजाबी सिंगर गुरदास मान को बड़ा झटका