Punjab media news : जालंधर से आप विधायक रमन अरोड़ा के रिश्वत मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। दरअसल, रिश्वत कांड की जांच टीम में शामिल विजिलेंस विभाग के डी.एस.पी. अरमिंदर सिंह ने विधायक की बहू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था, जिसे अगले दिन अचानक सस्पेंड कर दिया गया। विभाग के अनुसार सस्पेंशन ड्यूटी में कोताही बताकर किया गया, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि विधायक की बहू को समन भेजना वजह बना है। विजिलेंस जांच में सामने आया था कि साक्षी विधायक के साढू राजन कपूर के बेटे की फर्म में पार्टनर है, जिसकी टर्नओवर 2022-23 में 4.42 करोड़ रुपए 2023-24 में 5.82 करोड़ और 24-25 में 7.39 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसी सिलसिले में डी.एस.पी. ने समन जारी किया था लेकिन अचानक जांच अधिकारी का हटना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विधायक रमन अरोड़ा रिश्वत मामले में बड़ा मोड़



GIPHY App Key not set. Please check settings