शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या में बड़ा एक्शन

Punjab media news : जालंधर में वैस्ट हलके से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है तथा बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि उर्फ कालू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने वैस्ट हलके से काबू कर लिया है। गिरफ्तारी को लेकर एडीसीपी सिटी-2 परमजीत सिंह ने पुष्टि की है। जिक्रयोग्य है कि गत रात कुछ युवकों ने मिलकर तेजधार हथियारों से शीतल अंगुराल के भतीजे की सरेआम हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी कालू आज भी घटना स्थल पर गया था और वहां मौजूद लोगों और उनके बच्चों को मारने की धमकी देकर आया है। उसने लोगों को धमकियां दी और इस मामले में किसी को भी गवाही देने से भी धमकाया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

HDFC ग्राहकों के लिए अलर्ट!

जालंधर वैस्ट हलके में एक बार फिर बड़ी आपराधिक वारदात