Punjab media news : जालंधर में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए एक्साइज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एक्साइज विभाग की टीम ने 3 ठिकानों पर रेड करके रिकार्ड खंगाले गए। दरअसल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी के चलते गत दिन सोमवार को शहर के 3 अलग-अलग ठिकानों पर अचानक रेड की गई।
इस दौरान J.P. Hospitality में कई अमान्य होलोग्राम वाली बीयर और अन्य राज्यों की पुरानी बोतलें बरामद हुईं, जबकि अन्य 2 स्थानों पर स्टॉक व दस्तावेजों की जांच की गई। वेस्ट की असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शहर के 3 अलग-अलग व्यावसायिक ठिकानों पर अचानक दबिश दी। असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर के निर्देश पर एक्साइज इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सुमंत माही, इंद्रबीर सिंह और एक्साइज पुलिस स्टाफ की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। विभाग के मुताबिक शराब के अवैध कारोबार और एक्साइज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बताया जा रहा है कि टीम सबसे पहले J.P. Hospitality पहुंची थी, जहां भारी मात्रा में अमान्य होलोग्राम वाली बीयर की बोतलें मिली। वहीं इस दौरान बाहर के राज्यों की इस्तेमाल शराब की खाली और पुरानी शराब की बोलतें भी मिली। टीम इस दौरान जिम्मेदार व्यक्ति के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिर एक्साइज विभाग की टीम Blessed and Dressed नामक प्रतिष्ठान में दबिश देने पहुंची। जहां का स्टॉक और रजिस्टर में दर्ज आंकड़े आपस में मेल खा रहे थे। इस दौरान बाहर राज्य से कोई शराब बरामद नहीं की गई। स्टॉक और अन्य दस्तावेज ठीक पाए गए। अंतिम में विभाग की टीम Para Foods में दबिश देने पहुंची जहां का मैनेजर ड्राफ्ट बीयर से संबंधित रजिस्टर नहीं दिखा पाया। लेकिन स्टॉक जांच के दौरान वह नियमों के अनुकूल मिला। इस दौरान एक्साइज विभाग का कहना है कि, अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings