Punjab विजिलेंस का बड़ा Action

Punjab media news : पंजाब में रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इसी बीच विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, ASI तरसेम लाल संगरूर के थाना दिड़बा में तैनात है, जिसे विजिलेंस ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने भवानीगढ़ की अनाज मंडी के एक निवासी से किसी अन्य मामले में गिरफ्तार करने के लिए छापा न मारने की एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

बताया जा रहा है कि, शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने के दौरान हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। इसके बाद उसने विजिलेंस ब्यूरो की पटियाला रेंज को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर जाल बिछाया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए ASI तरसेम लाल को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सोने की कीमतों में उछाल, चांदी हुई सस्ती!