गोल्डी बराड़ गैंग पर बड़ी कार्रवाई

Punjab media news : थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उसके दो सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि बाकी फरार आरोपी शुभम ग्रोवर, वरिंदर चरन, मानव, विकास, राजेश उर्फ कन्नू, संदीप, नरेश सोनी, विक्रम संदीप, राजन सिद्धू उर्फ नन्नी, जसप्रीत सिंह उर्फ जस, जतिन उर्फ सैम और जतिन कटारिया हैं।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कब से गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे और किन-किन वारदातों में उनकी भूमिका रही है।पुलिस जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा करेगी। जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को वैद्य मंदिर चौक के पास दरेसी ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि गोल्डी बराड़ ने फिरौती वसूलने के लिए एक संगठित अपराध गिरोह तैयार कर रखा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अब तक इस गिरोह ने कितने लोगों से फिरौती की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar : नकली डॉक्टर के जाल में फंसा हेल्थकेयर मैनेजर

जालंधर में हाई अलर्ट पर पुलिस