Punjab media news, जालंधर: जालंधर के साथ लगते जडू सिंघा, कंगनीवाल में दडे सट्टे का कारोबार मामला सामने आया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो लुधियाना की बताई जा रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि लुधियाना में दडे सट्टे की दुकान पर आम आदमी पार्टी के एमएलए आप जाकर पुलिस के साथ रेड कर रहा है और दडे सट्टे का काम बंद करवा रहा है। MLA पुलिस अफसर को खरी-खौटी सुना रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि इस अच्छे काम के लिए लुधियाना वासी प्रशंसा कर रहे हैं।
जडू सिंघा चौकी की पुलिस कुंभकरणी नींद सोई हुई है ना जाने कब खुलेगी इनकी नींद
सरकार ने दड़े सट्टे के गोरख धंधे पर पूरी तरह पाबंदी लगाई हुई है। फिर भी कुछ लोग इस गोरख धंधे को पैसे की लालच में बिना रोक-टोक इसको अंजाम दे रहे हैं।
जडू सिंघा, कंगनीवाल मे दडे सट्टे गोरख धंधा बेखौफ चल रहा है। सट्टा लगाने वाले मजदूर वर्ग के लोग होते हैं। जिन्हें सट्टा लगवाने वाला 10 का 100 देने का लालच देता है। यह लोग लालच में अपने खून पसीने की कमाई इस सट्टे में हार जाते हैं। सट्टा लगाने वाला और गरीब हो जाता है और लगवाने वाला कुछ ही महीनो में ही लखपति से करोड़पति बन जाता है।
इस दुकान का मालिक बेखौफ होकर इस काम को अंजाम दे रहा है। इसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। कुछ पुलिस मुलाजिम भी इस दडे सट्टे के काम करने वाली के साथ मिले हुए हैं।
जडू सिंघा पुलिस आखिरकार क्यों इन दड़े सट्टे की दुकानों को नहीं बंद करवा रहे। आखिर क्या मजबूरी है? इन पुलिस मुलाजिमों को क्या इस सट्टे किंग से भारी भरकम रकम दी जाती है?
इस मामले में जब जडू सिंघा चौकी में पुलिस मुलाजिम से बात करनी चाहिए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, अगर व अपना पक्ष रखना चाहते हैं। तो प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.
g


GIPHY App Key not set. Please check settings