जालंधर गांजा सप्लाई करने वाली लेडी गैंग का पर्दाफाश

Punjaबिहार से जालंधर गांजे की सप्लाई करने वाली लेडी गैंग के कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तीनों से 10 किलो से भी ज्यादा गांजा मिला है। थाना तीन की पुलिस ने महिलाएं पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते ए.सी.पी. नॉर्थ आतिश भाटिया ने बताया कि थाना तीन के प्रभारी राजिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से कुछ महिलाएं जालंधर में गांजा सप्लाई कर रही है जो अब भी रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतर कर जालंधर में सप्लाई देने की फिराक में है। पुलिस के तुरंत हरकत में आते हुए ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी कर ली। इस दौरान तीन महिलाओं को हाथ में बैग पकड़े आते देख कर पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो महिलाओं ने भागने की कोशिश की लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने तीनों महिलाओं को काबू कर लिया। पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो तीनों के बैग में से कुल 10 किलो 27 27 ग्राम गांजा मिला।उक्त आरोपी महिलाओं की पहचान शांति देवी पत्नी जोगी साईं निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, रिंकू देवी पत्नी देवू साहनी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार और मीना देवी पत्नी कपूरी राम निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। जांच में पता लगा कि वह जालंधर के कुछ लोगों की मदद से यहां गांजा सप्लाई करने आई थी और इससे पहले भी पंजाब भर में सप्लाई दे चुकी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें रिमांड पर लिया है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

देह व्यापार का धंधा करवाने वाला गिरफ्तार

आपका राशिफल- 18 अगस्त, 2025