Jalandhar : रिहायशी इलाके में गोदाम में भीषण आग

Jalandhar : रिहायशी इलाके में गोदाम में भीषण आग

Punjab media news : वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार रिहायशी इलाके में बने गोदाम को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार गोदाम को यहां से शिफ्ट करने की अपील की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं आग भीषण होने के कारण घर की दीवारों में दरारें आ गई है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सरपंच पहुंचे और उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि स्क्रैप के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अब तक 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगाई गई। उन्होंने कहा कि अभी ओर गाड़ियां बुलाई गई है। वहीं सरपंच ने कहा कि गोदाम में गैस कटर से कर्मी द्वारा किसी चीज को काटने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई। घटना के कारण आसपास की दीवारों पर दरारें आ गई है।

अब तक 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। उन्होंने कहा कि एक घंटे से अधिक समय हो चुका है। सरपंच ने बताया कि देव डायरी मालिक ने गोदाम को किराये पर दिया हुआ था। बताया जा रहा है कि गोदाम में चमड़े के जूतों का वेस्टेज सामान रखा जाता है। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और लोगों को घटना स्थल से दूर किया जा रहा है। गोदाम में आग इतनी भीषण लगी हुई है कि आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। शहर से दूर होने के कारण दमकल विभाग की टीम को भी पानी लाने के लिए काफ मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

उड़ानें प्रभावित : संदिग्ध ड्रोन से मचा हड़कंप

उड़ानें प्रभावित : संदिग्ध ड्रोन से मचा हड़कंप