पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी खबर

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

Punjab media news : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अगस्त 2025 की अनुपूरक (Supplementary) परीक्षाओं (जिसमें ओपन स्कूल भी शामिल है), ओपन स्कूल ब्लॉक-2 और अतिरिक्त विषय के परिणाम 06 अक्टूबर 2025 को घोषित कर दिए हैं।

इन परीक्षाओं से संबंधित अभ्यर्थी यदि री-चेकिंग (पुनः जांच) करवाना चाहते हैं, तो वे 14 अक्टूबर 2025 से 28 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म और फीस जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने और फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखना होगा। किसी भी तरह की हार्ड कॉपी बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जा सकते हैं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!

भारी मात्रा में हेरोइन बरामद