Punjab media news : जालंधर जम्मू राष्ट्रीय हाईवे पर गांव जल्लोवाल के पास एक पर्यटक बस की ईंटों से भरी ट्रॉली के साथ टक्कर हो जाने के कारण को बस चालक और बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई और बस सवार 11 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार, उक्त बस जलंधर से आ रही थी और जब बस काला बकरा के पास पहुंची, तो यह राष्ट्रीय हाईवे पर आगे चल रही एक ईंटों से भरी ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस की टक्कर से ईंटों की भारी ट्रॉली सड़क में पलट गई और यातायात पूरी तरह बंद हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा बल की गाड़ी इंचार्ज रंधीर सिंह अपनी टीम के साथ हादसे वाले स्थान पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पतालों में पहुंचाया। इस हादसे में बस चालक सतविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी भालख रियासी (जम्मू कश्मीर) और बस में सवार कुलदीप सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, गुरबचन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली, वरिंदर पाल सिंह पुत्र रविंदर निवासी माशीवाड़ा की मौत हो गई है जिनकी लाशों को सड़क सुरक्षा बल द्वारा जे.सी.बी. की मदद से बाहर निकाला गया।
जालंधर में यात्रियों से भरी बस का भयानक हादसा
Horrible accident of a bus full of passengers in Jalandhar



GIPHY App Key not set. Please check settings