आज का राशिफल- 20 जुलाई 2026

Punjab media news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की ज़रूरत है। पार्टनर से आज कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत के लिए पर्याप्त आराम और पानी का ध्यान रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए स्थिरता और प्रगति लेकर आएगा। व्यापार में पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पेट से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए खानपान संतुलित रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर साबित हो सकता है। रुके हुए कामों को पूरा करने में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।लव पार्टनर आज आपसे अपने प्यार का इज़हार कर सकता है। परिवार में किसी खुशी के चलते पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। बस बाहर के खाने से परहेज़ रखें, बाकी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। लंबे समय से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, वह आज पूरा होता हुआ नज़र आ सकता है। कामकाज करने वाले जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपके काम की पहचान बन सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। युवा आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। बदलते मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण बातचीत से भविष्य के लिए लाभदायक रास्ते खुलेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आंखों और सिर से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए स्क्रीन टाइम कम करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल हो सकती है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलने की संभावना है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

धनु राशि वालों आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। नौकरी में नई संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलेगा। व्यापार में विस्तार से जुड़ी योजना बना सकते हैं। यात्रा से जुड़े योग बन सकते हैं। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। बेरोज़गार लोगों को जॉब ऑफर मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा मिल सकती है। पैसों के लेन-देन में समझदारी से काम लें। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, इसलिए आराम करें।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर संसद में चर्चा की मांग