Punjab media news :
फिरोजपुर पुलिस और बी.एस.एफ. ने गुप्त सूचना के आधार पर ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाते हुए फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर के नजदीकी सीमावर्ती गांव अलीके के खेतों में से करीब 10 किलो हैरोइन के 10 पैकेट बरामद किए हैं। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। फिरोजपुर पुलिस और बी. एस. एफ. को यह गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बॉर्डर के साथ रहते भारतीय तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से हैरोइन की खेप मंगवाई गई है और पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भेजी गई यह हैरोइन गांव अलीके के खेतों में फेंकी है। सूचना के आधार पर डॉग स्क्वायड को साथ लेकर ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाते हुए फिरोजपुर पुलिस और बी.एस.एफ. ने हैरोइन की यह खेप बरामद की है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings