पंजाब में तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Punjab media news : पंजाब में बारिश को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा सहित उत्तरी भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डॉयरेक्टर डॉ. सुरिंदर पाल अनुसार 28 से 30 जुलाई तक पंजाब में मानसून एकदम सक्रिय होगा। कुछ जिलों में हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार जिला जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, होशियारपुर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में तेज हवाएं चलने व बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

MLA रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान को लेकर कोर्ट ने जारी किए ये आदेश

ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े फायरिंग