पंजाब के पेंशनधारकों के लिए राहत भरी खबर

पंजाब सरकार ने जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब सेवा केंद्रों पर लाइफ सर्टिफिकेट और पैन कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी शुरू कर दी हैं। इससे बुजुर्ग पेंशनधारकों और आम नागरिकों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सेवा केंद्रों के जिला इंचार्ज बहादर सिंह ने बताया कि पैन कार्ड बनवाने की कुल फीस 150 रुपये तय की गई है, जिसमें सरकारी शुल्क और सेवा केंद्र शुल्क दोनों शामिल हैं। वहीं, लाइफ सर्टिफिकेट के लिए अभी तक सरकार की ओर से किसी प्रकार की फीस तय नहीं की गई है। इस संबंध में फैसला अगले 1-2 दिनों में जारी होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार अब परिवहन विभाग से संबंधित सभी 56 सेवाएं भी सेवा केंद्रों के हर काउंटर पर उपलब्ध हैं। इनमें वाहन पंजीकरण, मालिकाना हक़ में बदलाव, ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट आरसी समेत अन्य सेवाएं शामिल हैं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM मान ने दी शुभकामनाएं