पंजाब में बदला मौसम का मिजाज

Punjab media news : पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज शाम अचानक बारिश शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है। जिला बठिंडा, मलोट,  मुक्तसर में बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब ठंड भी और बढ़ जाएगी। कई दिनों से पराली की धूंए से लोग बहुत परेशान थे, जिस कारण लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी आ रही है। शुरू इस बारिश से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि, पंजाब कई जिलों में आज 4 नवंबर से लेकर7 नवंबर तक मौसम की बड़ी भविष्यवाणी की है। वहीं 4 और 5 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को पठानकोट गुरदासपुर, होशियारपुर और 5 नवंबर को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर के आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई थी। आज शुरू हुई इस बारिश से लोगों को प्रदूषण और बीमारियों से काफी राहत मिलेगी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab की इस मंडी में करोड़ों का घोटाला

पंजाब के पेंशनधारकों के लिए राहत भरी खबर