सोना-चांदी के दाम में फिर गिरावट

AAR KAY

Punjab media news ; सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर सामने आई है। शुक्रवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन दाम कम होने से आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है।

जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार को घटकर 1,44,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 1,45,700 रुपये थी। वहीं 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,34,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले 1,35,500 रुपये था।

अगर चांदी की बात करें तो इसके दाम में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी का भाव घटकर 2,22,400 रुपये प्रति किलो रह गया, जबकि गुरुवार को यह 2,25,500 रुपये प्रति किलो था। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और मांग में उतार-चढ़ाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। खरीदारी करने वाले लोगों को सलाह दी जा रही है कि आभूषण खरीदने से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा भाव की जानकारी जरूर लें।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जहरीली चीज खाने या दस्त लगने से 2 सगे भाइयों की मौ/त

इंटरनेशनल टूरिस्ट प्लेस डलहौजी से पंजाब में Drugs सप्लाई