विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Punjab media news : विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते थाना दौरांगला की पुलिस ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस लोकल गुरदासपुर की जांच के आधार पर विदेश यू.के. भेजने के नाम पर 41 लाख 50 हजार की ठगी करने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में कमलजीत सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी सुल्तानी, बेटे रूपिंदरजीत सिंह और भतीजे करनजीत सिंह पर गलत तरीके से विदेश यू.के. भेजकर करीब 41 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर प्रीतम सिंह, अमनदीप सिंह निवासी बाला पिंडी और तलविंदर सिंह निवासी चक्कराजा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar : गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी

अमृतसर में बड़ा हादसा