Punjab media news : जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स फिरोजपुर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात लोगों ने ईमेल के जरिए कोर्ट परिसर को धमकी दी है। यह इस तरह की चौथी धमकी बताई जा रही है। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
धमकी के बाद जिला कोर्ट परिसर में पुलिस की ओर से डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर के गेट भी बंद कर दिए गए हैं और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर के प्रधान एडवोकेट लवजीतपाल सिंह टूरना ने बताया कि धमकी को देखते हुए सुबह 11:30 बजे तक अदालतों का कामकाज बंद रखा गया है। पुलिस की जांच पूरी होने तक किसी को भी कोर्ट परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।फिलहाल पुलिस और बम निरोधक दस्ते पूरे कोर्ट परिसर की बारीकी से जांच कर रहे हैं। धमकी भेजने वाले अज्ञात लोगों की पहचान के लिए भी जांच शुरू कर दी गई है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings