Punjab media news : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में चिंता फैल गई। हालांकि, धर्मेंद्र के परिवार और करीबी सूत्रों ने बताया है कि यह कोई गंभीर बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रूटीन चेकअप (सामान्य जांच) के लिए किया गया है।सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की उम्र 90 साल के करीब है, इसलिए डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर कुछ जांचें कराने की सलाह दी थी। डॉक्टर उनकी सेहत का सामान्य निरीक्षण कर रहे हैं और वे बिल्कुल ठीक हैं। गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘धरमवीर’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती



GIPHY App Key not set. Please check settings