Punjab medianews : चंडीगढ़ के सेक्टर-20बी स्थित सरकारी गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिड-डे मील तैयार करते समय प्रेशर कुकर फटने से एक महिला रसोई कर्मचारी घायल हो गई। धमाके के बाद स्कूल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई भी छात्र रसोई के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील के तहत राजमा तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान प्रेशर कुकर में अचानक दबाव बढ़ने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रसोई को तुरंत खाली करवा दिया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या प्रेशर कुकर में अत्यधिक दबाव बनने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings