भारत में सोने के दामों में भी बदलाव

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

punjab media news : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। वहीं, इसी वजह से भारत में सोने के दामों में भी बदलाव देखा जा रहा है। आज इसी बीच आज 9 मई को भारत में सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,961 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 9,131 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं 8 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत 97,051/10 ग्राम थी। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं या ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेटेस्ट अपडेट आपके लिए खास है। यहां पर आप बड़े शहरों के गोल्ड रेट के बारे में जान सकते हैं।

8 मई को भारत में सोने की कीमत

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 8 मई को सुबह 6:20 बजे MCX गोल्ड इंडेक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 97,051/10 ग्राम थी। वहीं, MCX पर चांदी की कीमत 95,730/किलोग्राम थी।

7 मई को सोने के दाम

वहीं, 7 मई को चांदी की कीमत में भी कमी आई। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, सोने की कीमत में 500 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 24 कैरेट सोने का भाव 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि, बीते दिन सोने का भाव 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जम्मू कश्मीर में 7 आतंकी ढेर

पंजाब में ये Toll Plaza किए गए बंद !