Breaking : Toll Plaza पर किसानों के बीच चलें डंडे

Breaking: Batons used among farmers at Toll Plaza

Punjab media news : तरनतारन के उस्मा टोल प्लाजा पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के 2 गुट आपस में भिड़ गए और एक दूसरे की बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच न सिर्फ हाथापाई हुई बल्कि एक दूसरे पर लाठियां डंडे भी मारे गए।उक्त घटना की पूरी वीडियो टोल प्लाजा पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसमें किसान हाथों में किसानी झंडे लिए लाठी-डंडों से एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए और कुछ किसान झगड़ा बढ़ता देख भागते भी नजर आए। दरअसल, टोल प्लाजा पर कार्यरत एक कर्मचारी ने जब खनौरी बॉर्डर से आ रहे एक किसान के कमर्शियल वाहन पर टिकट काटने की कोशिश की तो अमृतसर और जंडियाला से आए भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के किसान टोल प्लाजा पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस बीच टोल प्लाजा मालिकों के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच, तरनतारन की स्थानीय इकाई सिद्धूपुर यूनियन के किसान भी टोल प्लाजा पर आ गए। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के किसानों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और किसानों ने एक दूसरे पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष की आंख पर चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गए।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar : 3 दिन तक बंद रहेगी बिजली

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़