पाकिस्तान की घटिया हरकत

bad behavior of pakistan

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news :

चैम्पियंस ट्रॉफी में बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच टकराव में अब नया मोड़ देखने को मिला है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारत का झंडा नहीं फहराया है। किसी भी टूर्नामेंट के मेजबान देश को सभी टीमों के झंडे फहराने जरूरी है, लेकिन इसके बाद भी लाहौर में भारतीय झंडा छोड़कर सभी सात देशों के झंडे फहराए गए। पाकिस्तान की इस घटिया हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान में लंबे समय बाद आयोजित हो रहा आईसीसी टूर्नामेंट

पीसीबी की तरफ से जैसे ही यह वीडियो जारी हुआ, वैसे ही फैंस ने इसमें पीसीबी की काली करतूत को उजागर कर दिया। फैंस ने तुरंत ही यह दावा किया कि पाकिस्तान ने ऐसा जानबूझकर किया है, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था।

बता दें कि 8 साल के लंबे गैप के बाद पाकिस्तान में किसी आईसीसी टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। इस देश में आखिरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन साल 1996 में हुआ था। पाकिस्तान ने 2017 में भारत को हराकर ही ट्रॉफी जीती थी

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Breaking: SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा फिर विवादों में घिरे