मोस्ट वांटेड समेत 200 के करीब बदमाश गिरफ्तार

Punjab media news : महानगर में अपराध और नशा माफिया की कमर तोड़ने के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर सबसे बड़ी और खौफनाक प्रशासनिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा समाज के बुरे (असामाजिक) तत्वों और बड़े अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए विशेष महा-अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार 3.0’ के तहत आज शहर के कोने-कोने में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

इस हाई-वोल्टेज ऑपरेशन के दौरान पुलिस की दर्जनों विशेष टीमों ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 200 के करीब शातिर आरोपियों और बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। पकड़े गए इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, जानलेवा पिस्तौलें, नशीली गोलियां और हेरोइन (चिट्टा) का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस के इस महा-एक्शन से शहर के क्रिमिनल्स और तस्करों में हड़कंप मच गया है। इस महा-ऑपरेशन की सफलता और लाइव एक्शन के संबंध में महत्वपूर्ण और आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए डीसीपी  हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार 3.0’ के तहत पूरे महानगर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर एक साथ घेराबंदी की गई थी। उन्होंने बताया कि इस गुप्त और आक्रामक मुहिम के तहत 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां सुनिश्चित की गई हैं। यह ऑपरेशन किसी एक थाने तक सीमित नहीं था, बल्कि लुधियाना के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, नशा तस्करी के अड्डों और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ पूरी प्लानिंग के साथ चलाया गया था, ताकि किसी भी आरोपी को भागने का मौका न मिल सके।

डीसीपी हरपाल सिंह के मुताबिक इस पूरे ऑपरेशन के दौरान नशा, अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है इस कार्रवाई की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि पुलिस ने केवल छोटे-मोटे अपराधियों पर ही हाथ नहीं डाला, बल्कि शहर के कई नामी और संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे ‘लोड़ींदे’ (मोस्ट वांटेड और वांछित) गैंगस्टरों व बदमाशों को भी गुप्त सूचना के आधार पर उनके सुरक्षित ठिकानों से दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री पंजाब और पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के मुताबिक लुधियाना को पूरी तरह ‘क्राइम और ड्रग फ्री’ बनाने तक ‘ऑपरेशन प्रहार’ की यह कड़क और ताबड़तोड़ कार्रवाई इसी रफ्तार से जारी रहेगी और किसी भी बख्शा नहीं जाएगा।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में 11-12 जुलाई को SIR का विशेष कैंप

PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाके की धमकी