पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free

Punjab media news : संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब द्वारा केंद्र सरकार के प्रस्तावित अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते और मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में 22 जुलाई को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करने और भाजपा नेताओं के घरों के आगे धरने देने का बड़ा ऐलान किया गया है। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा दूसरे देशों के साथ किए जा रहे व्यापार समझौतों का कड़ा विरोध किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कॉर्पोरेट्स और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश का विशाल बाजार विदेशी निवेशकों के लिए खोल रही है। ग्लोबल कैपिटल और व्यापार के इस फैलाव से घरेलू मार्केट और इकॉनमी पूरी तरह तबाह हो जाएगी जिसका सबसे बुरा असर आम लोगों पर पड़ेगा। सरकार असलियत छिपा रही है और विदेशी व्यापार के लिए खेतीबाड़ी और डेयरी सेक्टर को खोलकर US सरकार के सामने आत्म-समर्पण कर रही है।इससे भारत का पूरा खेतीबाड़ी सेक्टर और सहायक धंधे बर्बाद हो जाएंगे। इसके विरोध में मोर्चे ने 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूरे राज्य में कड़ा संघर्ष शुरू करने की योजना बनाई है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

ट्रांसपोर्ट विभाग की सख्ती

Chandigarh के 7 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी