पंजाब में आज सभी टोल प्लाजा करवाए गए फ्री

AAR KAY

Punjab media news : भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड बिल समझौते के विरोध के चलते आज भारतीय किसान यूनियन के संगठनों द्वारा नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को 11 बजे से लेकर 4 बजे तक फ्री कर दिया गया। इसके साथ ही किसानों द्वारा राज्य के सभी टोल जा को फ्री करवाया गया है।

इस अवसर पर रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान यूनियन के नेताओं द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ फैसला लेते हुए नए-नए समझौते अमेरिका के साथ कर रही है। इस कारण देश का किसान पहले से ही भारी समस्याएं उठा रहा है और अब यह समझौता लागू होने के बाद किसानों को इसकी दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।

किसानों ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार अमेरिका के साथ समझौता कर रही है और वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार फिर से लैंड पुलिंग पॉलिसी लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी सरकार और पंजाब सरकार किसानों की बेहतरी के लिए कोई ऐलान नहीं करेगी तब तक किसान संगठन अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसान संगठनों द्वारा टोल प्लाजा पर लगाए गए प्रदर्शन के दौरान किसी भी वाहन चालक से टोल वसूल नहीं करने दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा मौके पर एसीपी वेस्ट जितेंद्र पाल सिंह, थाना लडोवाल प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह काहलो सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर

पंजाब पुलिस का ASI गिरफ्तार