जालंधर में Alert! बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

Punjab media news : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एहतियात के मद्देनजर जी.आर.पी. थाने की पुलिस ने डॉग स्कवायड के साथ सर्च अभियान चलाया और संदिग्धों से पूछताछ की गई। स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर जवानों की संख्या में बढ़ौतरी कर दी गई है। इसी क्रम में जी.आर.पी. थाने से संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां भी रोक दी गई हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जा सके। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलबीर सिंह घुम्मण की अध्यक्षता में स्टेशन पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया और डॉग स्कवायड की मदद से रेल गाड़ियों में चैकिंग करवाई गई।

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए गए हैं। पुलिस व डॉग स्कवायड की टीमों द्वारा स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर गश्त की गई। वहीं यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध बढ़ाए गए हैं और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में स्टेशन पर तैनात जवानों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार राऊंड करने को कहा गया है। वहीं इंस्पैक्टर बलबीर सिंह घुम्मण की अगुवाई में प्लेटफार्म नंबर 1, 2 व 3 पर भी गश्त की गई। इसके बाद जवानों ने प्लेटफार्म नंबर 1-ए व 4 पर राऊंड किया।

सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन के बाहर भी चला चैकिंग अभियान

इंस्पैक्टर बलबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि एहतियात के मद्देनजर सर्च अभियान पर फोकस किया गया है। रेलवे स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात जवानों को दिन-रात सतर्क रहने की विशेष हिदायतें दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन के अंदर चैकिंग अभियान के बाद स्टेशन के बाहर भी राऊंड किया गया। बिना वजह खड़े व इधर-उधर घूमने वालों से पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि स्टेशन के बाहर भी चैकिंग जारी रहेगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत!

गुरदासपुर DC दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी