Punjab media media : जालंधर के बाद अमृतसर के अटारी बॉर्डर की तरफ जाने वाले सेना के खासा हैडक्वार्टर के ‘सी.पी.7’ गेट के बाहर धमाका होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे के बाद अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।
जालंधर धमाके की CCTV वीडियो सामने आने के बाद अब अमृतसर आर्मी कैंप के बाहर हुए धमाके की फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क की तरफ से आकर आर्मी कैंप के पास किसी बमनुमा वस्तु को फेंकता है, जिसके बाद जोरदार धमाका होता है और आग की लपटें उठती दिखाई देती हैं। घटना की सूचना मिलते ही अमृतसर देहाती और शहरी पुलिस के साथ-साथ सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फॉरेंसिक टीमें और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किसी तरह के जानी नुकसान की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। इलाके में पुलिस और सेना की भारी तैनाती कर दी गई है। अमृतसर देहाती के एसपी आदित्य वारियर ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही असली तथ्य सामने आएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि सुबह तक इस घटना से जुड़ी और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings