नशा तस्करों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

Punjab media news : बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के एक आरोपी की अवैध रूप से निर्मित इमारत पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्चा धोबियाना निवासी नशा तस्करी के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी द्वारा अवैध रूप से निर्मित इमारत को सक्षम प्राधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के बाद गिराया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बाद सिविल प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर पूरे निर्माण को मलबे में तब्दील कर दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को अवैध निर्माण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसने आदेशों की अनदेखी की। लगातार चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाए जाने पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बठिंडा पुलिस के सहयोग से अब तक जिले में 18 अवैध इमारतों को ध्वस्त किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2025 से अब तक एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न मामलों में 2,703 मुकदमे दर्ज कर 3,889 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 103 बड़े नशा तस्कर भी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2023 से अब तक 89 आरोपियों की लगभग 14.34 करोड़ रुपये मूल्य की तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

ड्रोन के जरिए हथियार मंगाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार