पंजाब के Travel Agents के खिलाफ Action

AAR KAY

punjab media news : पंजाब पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 2 और एफ.आई.आर. दर्ज की हैं, जिससे कुल एफ. आई. आर. की संख्या 10 हो गई है। ये नई एफ. आई. आर. उन एजेंटों के खिलाफ दर्ज की गई हैं, जिन्होंने कथित रूप से पीड़ितों को संयुक्त राज्य अमरीका में अवैध रूप से प्रवेश दिलवाने के झूठे वायदे कर धोखा दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया था।

इस संबंध में 11 फरवरी को एफ. आई. आर. नंबर 4 जसकरण सिंह, महिंद्र सिंह, हरदेव कौर और सुजान सिंह सभी निवासी टाहली टांडा, जिला होशियारपुर के खिलाफ दर्ज की गई है। वहीं एफ. आई. आर. नंबर 5 होशियारपुर के टांडा के एजेंट हैप्पी और तरनतारन के एजेंट गिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) और इमिग्रेशन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना एन. आर. आई, होशियारपुर  में दर्ज की गई है। ए.डी.जी.पी. (एन. आर. आई. मामलों) प्रवीन सिन्हा के नेतृत्व वाली एस.आई.टी. द्वारा उन डिपोर्ट किए गए लोगों की शिकायतों की जांच की जा रही है, जिन्हें ट्रैवल एजेंटों ने अमरीका में अवैध प्रवेश दिलवाने के झूठे वायदे कर धोखा दिया था। टीम द्वारा डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों के बयान दर्ज कर, धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज की जा रही हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने धोखाधड़ी करने वाले इमिग्रेशन नैटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने और नागरिकों के शोषण को समाप्त करने के लिए पंजाब पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।  उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ सांझा करें, जो इन आरोपियों को पकड़ने में मदद कर सकती हो।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

-1 Points
Upvote Downvote

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

भगत सिंह कॉलोनी के 2 व्यक्तियों को 30 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू

Jobs : पंजाब में इस पद पर निकली भर्तियां