सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक संदिग्ध ड्रोन मिला

सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक संदिग्ध ड्रोन मिला

Punjab media news : जिला जालंधर के आदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हरिपुर के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक संदिग्ध ड्रोन मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि बच्चे स्कूल के मैदान में खेल रहे थे, तभी यह ड्रोन बच्चों के ऊपर आकर गिर गया। इसके बाद बच्चों ने ड्रोन को उठाकर हमारे पास लाए, जिसके बाद हमने तुरंत थाना आदमपुर पुलिस को सूचना दे दी। ड्रोन मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। इसके बाद मौके पर डी.एस.पी. राजीव कुमार अपनी टीम सहित पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।सुरक्षा एजैंसियों द्वारा भी ड्रोन की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। डी.एस.पी. राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

भारत समेत कई देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ वार

भारत समेत कई देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ वार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के सामने पेश हुए पूर्व कांग्रेस MLA

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के सामने पेश हुए पूर्व कांग्रेस MLA