Punjab media news : पंजाब के मोगा ज़िले के कस्बा कोट इसे खां में उस समय दहशत फैल गई जब एक निजी अस्पताल में बैठे डॉक्टर अनिलजीत कांबोज (उम्र 55 साल) को दो अज्ञात युवकों ने दिनदिहाड़े गोलियां मार दीं।जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर कांबोज हरबंस नर्सिंग होम में अपने क्लीनिक में बैठे थे। तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को दो से तीन गोलियां लगी हैं और उनकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद डॉक्टर को इलाज के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्लीनिक को अपने कब्जे में ले लिया। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
पंजाब : दिनदहाड़े डॉक्टर पर ताबड़तोड़ Firing



GIPHY App Key not set. Please check settings