पंजाब में दर्दनाक हादसा

Punjab media news : गुरदासपुर ज़िले की मुक़ेरियाँ-गुरदासपुर रोड पर नौंशहरा पत्तन चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक महिला द्वारा चलाई जा रही तेज़ रफ़्तार कार ने पहले एक स्कूटी और फिर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक 2 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार सौरभ बाज (32), जो तिब्बड़ी कैंट में आर्मी में तैनात हैं, अपनी पत्नी दिव्या राणा (28) और 2 साल के बेटे गर्व ठाकुर के साथ तिब्बड़ी से अपने गांव दुगरी अवाना लौट रहे थे। जैसे ही वे नौंशहरा पत्तन चौक पर पहुंचे, सामने से आ रही कार (नंबर PB 06-AU-5841) ने पहले एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गई।टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार परिवार समेत सड़क किनारे एक गंदे पानी वाले नाले (छप्पड़) में गिर पड़ा। हादसे में बच्चे के मुंह में गंदा पानी चला गया और जब तक लोगों ने उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब : दिनदहाड़े डॉक्टर पर ताबड़तोड़ Firing

Punjab-Media-News

पंजाबी एक्ट्रैस के पिता पर जानलेवा हमला