CIA Staff का सिपाही गिरफ्तार

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news :विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान मंगलवार को सी.आई.ए.-2 स्टाफ, अमृतसर में तैनात सिपाही आदर्शदीप सिंह को 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी अमृतसर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी सिपाही ने अपने पड़ोसी कृष्ण कुमार के खिलाफ FIR दर्ज न करने के बदले 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसका पड़ोसी कृष्ण कुमार पहले नशा तस्करी में शामिल था, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई के कारण वह सुधर गया और अब वह एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मौसम को लेकर जारी हुई बड़ी चेतावनी

Punjab : IAS सहित 7 अधिकारियों के तबादले