पंजाब सरकार की अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Punjab government launched action against illegal colonies

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News
[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news :पंजाब सरकार ने अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फाजिल्का जिले में अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई देखने को मिली है। इन अनधिकृत कॉलोनियों में कानूनी मंजूरी और सरकारी नियमों का पालन किए बिना सस्ते प्लॉट उपलब्ध कराने की आड़ में निर्दोष निवासियों को लूटने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान भी शुरू किया गया है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का सह सक्षम प्राधिकारी डॉ. मनदीप कौर द्वारा अनाधिकृत कालोनियों के विरुद्ध जारी किए गए तोड़फोड़ आदेशों की अनुपालना में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा कार्यालय जिला नगर योजनाकार (रैगूलेटरी) फाजिल्का के दफ्तर की इन्फोर्समेंट टीम द्वारा आलमगढ़, खुइयां सरवर, फाजिल्का में अनाधिकृत कालोनियों की सड़कों, रास्तों तथा सीवरेज मैनहोलों को ध्वस्त किया गया। नोटिस देने के बावजूद डेवलपर्स ने अवैध कॉलोनियों का निर्माण बंद नहीं किया।

इसलिए एक विशेष टीम ने कॉलोनियों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया। शुरुआत में अवैध कॉलोनियों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए अथारिटी आने वाले सप्ताह में इस तरह के और अभियान चलाने की योजना बना रहा है। जिला नगर योजनाकार फाजिल्का परमजीत सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे अनाधिकृत कालोनियों में संपत्ति/प्लॉट/भवन न खरीदें, क्योंकि इससे उन्हें जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली कनेक्शन आदि जैसी कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

ASI ने ट्रेन के नीचे आकर की आत्म”हत्या

फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा घोटाला