देहात पुलिस ने 90 किलो चूरा पोस्त सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Rural police arrested a drug smuggler with 90 kg of poppy husk

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर 90 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति को करतारपुर इलाके में एक विशेष अभियान के दौरान एक एक्सयूवी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली को मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर 13 फरवरी 2025 को एक विशेष अभियान शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन की निगरानी एसपी इन्वेस्टिगेशन जसरूप कौर बाठ आईपीएस और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन सरवनजीत सिंह ने की। पुलिस टीम ने आरोपी को गुरुद्वारा साहिब दयालपुर के पास रोका, जहां उसके पास से कई प्लास्टिक की थैलियां मिलीं, जिनमें चूरापोस्त था। एसएसपी खख ने आगे खुलासा किया कि जब्त किए नशीले पदार्थों में 20 किलो के चार बैग और 10 किलो का एक बैग, कुल 90 किलो चूरा पोस्त शामिल है। आरोपी के कब्जे से बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली सफेद एक्सयूवी 500 भी बरा की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उफ लव पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव सेच, थाना सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड है और पहले भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज है। इनमें अगस्त 2019 में पुलिस स्टेशन सदर कपूरथला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला, दिसंबर 2019 और मार्च 2020 में पुलिस स्टेशन जगराओं में डकैती के मामले और 2024 में पुलिस स्टेशन शहरी खरड़ और एएनटीएफ सेक्टर -79 में नशीली पदार्थों से संबंधित मामले शामिल है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में बस और टिप्पर की भयानक टक्कर

अमेरिका से आज आएंगे 119 अवैध प्रवासी