Jalandhar: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Jalandhar: Police action against drugs

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए युवकों से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. राजेंद्र कुमार सोहल रोड लेदर कंपलेक्स जालंधर में मौजूद थे। मोटरसाइकिल से चला कर आ रहे दो युवकों को जब चेकिंग के लिए रोका गया, तो उनके पास से प्लास्टिक के लिफाफे के अंदर हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वरिंदर कुमार निवासी जालंधर तथा प्रभजोत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में बिजली बिलों को लेकर नए आदेश जारी

पंजाब विजिलैंस ब्यूरो की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई