पंजाब में चल रहे ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश

Drug network running in Punjab exposed

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News
[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। अमृतसर से नशीले पदार्थ लाकर ट्राइसिटी में बेचने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अलग-अलग जगहों से काबू किया है। आरोपियों की आरती, गगन उर्फ गोगी निवासी  डड्डूमाजरा, गगनदीप सिंह निवासी लुधियाना और गगनदीप निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के पास से 125 ग्राम हेरोइन, 77.80 ग्राम चरस, 5 चाकू, एक डमी पिस्तौल व अन्य सामान बरामद किया है।

एएनटीएफ (ANTF) ने 2 जनवरी को सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट के पास से आरती को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के बाद गगन को 17 जनवरी को हरियाणा के कालका से 24.82 ग्राम हेरोइन, 77.80 ग्राम चरस, 5 चाकू, एक नकली पिस्तौल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान पर लुधियाना निवासी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर 50.61 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज

जम्मू कश्मीर में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश