
Punjab media news : चंडीगढ़ में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची में 30 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। यह सूची चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने जारी की है।
कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी ने सूची में अनुसूचित जाति, सामान्य और सामान्य महिला वर्ग के उम्मीदवारों को जगह दी है। इसके साथ ही कुछ नए चेहरों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने दो सूचियों के जरिए कुल 17 प्रत्याशियों का ऐलान किया था।












GIPHY App Key not set. Please check settings