पाकिस्तान गए Bikramji Singh को लेकर बड़ा Update

पाकिस्तान गए Bikramji Singh को लेकर बड़ा Update
Lall 's orthocare centre

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से तीन लोगों के अचानक लापता होने की खबरों के बीच एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार 3 लापता लोगों में से एक सरदार बिक्रमजीत सिंह बताया जा रहा है जो कि तेज नगर चौक, अमृतसर के निवासी हैं। बिक्रमजीत के लापता होने की खबरों को परिजनों ने पूरी तरह से जुठला दिया है।

लापता होने की खबरें निकली अफवाह

जानकारी के अनुसार बिक्रमजीत सिंह के परिवार का कहना है कि उनके लापता होने की खबर सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि बिक्रमजीत सिंह पूरी तरह सुरक्षित है और पाकिस्तान में जत्थे के साथ ही मौजूद हैं। जानकारी देते बिक्रमजीत सिंह के बेटे चरणजीत सिंह ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनसे लगातार फोन पर बात हो रही है और संपर्क बना हुआ है।

बिक्रमजीत सिंह से फोन पर हुई बात

चरणजीत सिंह ने अपने पिता के लापता होने की खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है और कहा कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं और ऐसी अफवाहें न फैलाई जाएं। उन्होंने बताया कि जब बिक्रमजीत सिंह को पता चला कि उनके लापता होने की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं तो वह काफी मानसिक तनाव में आ गए थे। परिजनों ने अपील की है कि ऐसी बेबुनियाद और झूठी अफवाहें न फैलाई जाएं। बिक्रमजीत सिंह जल्द ही अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर घर लौट आएंगे।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से तीन लोगों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया था। इस दौरान बताया जा रहा था कि तीनों श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले हैं। उनके लापता होने की जानकारी उस समय मिली, जब जत्था ननकाना साहिब से पंजा साहिब के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहा था।

दरअसल ऐसी खबर मिली थी कि 22 नवंबर को 2,339 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के ननकाना साहिब पहुंचा था। 23 और 24 नवंबर को सभी श्रद्धालु वहां मौजूद थे, लेकिन 25 नवंबर की सुबह रवाना होने से पहले तीन श्रद्धालु अपने स्थान पर नहीं मिले। इन लापता श्रद्धालुओं में जालंधर के फिल्लौर स्थित खोखेवाल गांव के रहने वाले बिक्कर सिंह (पुत्र गुरदास राम) और तरनतारन की गुरु नानक कॉलोनी के बिक्रमजीत सिंह (पुत्र कुंदन) और हरप्रीत सिंह, पुत्र कवलजीत सिंह, वासी सुल्तानविंड अमृतसर के नाम सामने आए थे।

धार्मिक यात्रा पूरी कर जल्द भारत लौटेंगे बिक्रमजीत सिंह

इसके बाद अब बिक्रमजीत सिंह का परिवार सामने आया है और उन्होंने उनके लापता होने की खबरों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लगातार फोन और वाई-फाई के द्वारा उनके साथ संपर्क में है। उन्होंने सभी से अपील की है कि ऐसी झूठी खबरों से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो सकता है इसलिए ऐसी अफवाहों को न फैलाया जाए। परिजनों का कहना है कि बिक्रमजीत सिंह पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं और जल्द ही अपनी यात्रा पूरी कर भारत लौट आएंगे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़!

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़!