सुबह से शाम तक गुल रहेगी बिजली

सुबह से शाम तक गुल रहेगी बिजली
Lall 's orthocare centre

पंजाब के कई शहरों और इलाकों में आज बिजली की लंबी कटौती होने जा रही है। पंजाब बिजली विभाग की ओर से जरूरी मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया गया है। विभाग ने प्रभावित इलाकों के साथ बिजली बंद रहने का समय भी पहले से निर्धारित कर दिया है। कुछ जगहों पर सुबह से ही बिजली गुल रहेगी, जबकि सप्लाई शाम तक बहाल होने की संभावना है।

मानसा में 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद
मानसा (मनजीत कौर): 66 केवी त्रिकोणी ग्रिड से चलने वाले 11 केवी वाटर वर्क्स फीडर की बिजली सप्लाई 21 नवंबर, शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जरूरी मरम्मत के कारण बंद रहेगी। इस दौरान गुरुद्वारा चौक की साइकिल वाली दुकानों, रेलवे स्टेशन, थाना सिटी-1, मंदिर वाली गली, सीआई स्टाफ, माई निक्को देवी स्कूल वाला क्षेत्र, डॉ. मानव, विवेक अस्पताल, टैगोर स्ट्रीट, संत राम स्ट्रीट, एसडी कॉलेज स्ट्रीट, मन्ने सब्जी वाले से बारां हट्टा चौक तक, गेरा स्ट्रीट, केपी स्ट्रीट और एचडीएफसी बैंक से मोर स्टोर तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा 66 केवी नई अनाज मंडी ग्रिड से चलने वाले 11 केवी जगदंबे रोड फीडर की सप्लाई भी 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। एसडीओ गुरबख्श सिंह और जेई प्रदीप सिंगला के अनुसार, इस दौरान ग्रीन वैली, गोकुल धाम कॉलोनी, रामा फीड इंडस्ट्रीज, संत स्वीट होटल, कुंडा स्ट्रीट, पुरानी ब्रह्मकुमारी स्ट्रीट, गीता भवन स्ट्रीट, डॉ. अजय अस्पताल, विद्या भारती स्कूल, भगत सिंह चौक, नई ब्रह्मकुमारी स्ट्रीट, जवाहरके चुंगी से जवाहरके पुल तक का इलाका, स्टार व्हाइट कॉपी फैक्टरी, चांदपुरिया फीड फैक्टरी, रेशम सिंह स्ट्रीट, बाग वाला रास्ता और मान सर्विस स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

फिल्लौर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कट
फिल्लौर (भाखड़ी): फिल्लौर में 132 केवी सब-स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर टी-1 और संबंधित फीडरों की जरूरी मरम्मत के चलते आज यूपीएस, खैरा यूपीएस, शिशोवाल और रसूलपुर कृषि फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान शहर, कमेटी घर साइड, पुरानी अनाज मंडी, लकड़ी मंडी, रेलवे स्टेशन, कचहरी फिल्लौर, सिविल अस्पताल, पुराना और नया शहर रोड, पुराना जीटी रोड, गांव गढ़ा, अटवाल पुलिस कॉलोनी, रामगढ़, नंगल, फ्रेडां रोड, जगतपुरा, लक्की कॉलोनी, पेप्सी पारले बिस्कुट, सेफाबाद, भट्टियां, शाहपुर, शिशोवाल, इंदिरा कॉलोनी, रायपुर सगनेवाल और तेहिंग में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का हाई अलर्ट

जालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का हाई अलर्ट

जेल में बंद हवालाती की पेंट की जेब से मिला नशा

जेल में बंद हवालाती की पेंट की जेब से मिला नशा