जालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का हाई अलर्ट

जालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का हाई अलर्ट
Lall 's orthocare centre

Punjab media news : सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से जी.आर.पी. ने आर.पी.एफ. के साथ संयुक्त रूप से विशेष चैकिंग अभियान चलाया।

डॉग स्क्वायड के साथ देर शाम चलाए गए इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, वेटिंग एरिया तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों की जांच की गई। इस मौके पर जी.आर.पी. थाना के एडिशनल एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह सहित पुलिस पार्टी मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों के सामान की जांच की तथा स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। चैकिंग के दौरान यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस टीमों ने स्टेशन परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं।

अभियान के दौरान प्लेटफार्मों पर खड़ी ट्रेनों के डिब्बों की भी जांच की गई। पुलिस कर्मियों ने यात्रियों को बिना निगरानी के सामान न छोड़ने तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। स्टेशन परिसर में लगे सुरक्षा उपकरणों और निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। एडिशनल एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों में शामिल हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जी.आर.पी. और अन्य सुरक्षा एजैंसियां सतर्क हैं तथा नियमित रूप से चैकिंग अभियान जारी रहेंगे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर

सुबह से शाम तक गुल रहेगी बिजली

सुबह से शाम तक गुल रहेगी बिजली